आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय विद्यालय में वीरता पुरस्कार प्राप्त सैन्य पदक विजेता ऑनरी कैप्टन दीवान सिंह को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों को सेना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा शौर्य सैनिक का आभूषण है। परिस्थितियों के आधार पर संयम बरतते हुए मानव जीवन में शांति स्थापित करना ही सैनिक का दायित्व है। इस मौके पर प्राचार्या कमला निखुर्पा, संजय कोठियाल, मनोज खाती, सुशील चंद्र, देवेंद्र कुमार, चरण सिंह, प्रबोध शुक्ल सहित कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश गुप्त ने किया।