देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में तैनात साइबर थाना के सीओ अंकुश मिश्रा को देश मे बेस्ट सीओ का अवार्ड मिला। देश के तीन साइबर सीओ को बेस्ट अवार्ड प्रदान किया गया है। इनमें उत्तराखंड पुलिस की साइबर सीओ अंकुश मिश्रा के अलावा आन्ध्र प्रदेश पुलिस और सीआईडी कर्नाटका के सीओ शामिल हैं।
डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 16वां डीएससीआई एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें देश के तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर आपरेशन के अधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें देशभर के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया गया। उत्तराखंड राज्य से अंकुश मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स को प्रतिभाग व कार्यों को प्रदर्शित किए जाने के लिए नामित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से सभी राज्यों की ओर से करीब 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया। सीओ अंकुश मिश्रा की इस उपलब्धि के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उन्हें बधाई दी है।