Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Mar 2022 4:24 pm IST


युवा जागृति मंच का नशे के खिलाफ सत्याग्रह शुरू


शहर में तेजी से बढ़ रहे नशे के धंधे पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए युवा जागृति विचार मंच ने निराहार सत्याग्रह शुरू कर दिया है। रविवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सिंहद्वार पर मंच से जुड़े लोगों ने निराहार सत्याग्रह किया। नशे के खिलाफ शहरवासियों ने हस्ताक्षर अभियान को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्मैक का नशा शहर में तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इसलिए इस पर लगाम लगाई जानी बेहद जरूरी है। मंच के कार्यकर्ता लगातार नशे के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। अब तक 40 हजार से ज्यादा शहर के लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इससे पहले हरकी पैड़ी, कनखल बाजार चौक, रानीपुर मोड़ आदि पर नशे के खिलाफ निराहार सत्याग्रह किया जा चुका है। सत्याग्रह करने वालों में मनीष चौहान, रविंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, राकेश भाटिया, संदीप शर्मा, तरुण जोशी, नितिन, विकास प्रधान, अधीर कोशिक, विवेक कौशिक आदि शामिल रहे।