Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Mar 2023 3:11 pm IST


... अब होमगार्ड की महिला जवान होगीं कमांडो सी तेज तर्रार


देहरादून : होमगार्ड की महिला जवान भी अब कमांडों जैसी तेज तर्रार बनेंगी। भविष्य में इन महिला जवानों को कमांडो की तर्ज पर फील्ड समेत अन्य प्रशिक्षण देने की भी योजना है। फिलहाल विभाग की ओर से इन्हें (सेल्फ लोडिंग रायफल) एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिला जवान भी पुरुष जवानों की बराबरी कर सकें। होमगार्ड विभाग की ओर से पहले चरण में पुरुष जवानों को एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था। अब प्रशिक्षण के लिए 65 महिला जवानों का चयन किया गया है। बता दें, कि होमगार्ड विभाग की ओर से प्रदेश के 10 जनपदों में महिला प्लाटून बनाने की तैयारी की जा रही है। ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (330 महिला होमगार्ड) के पदों पर भर्ती की भी योजना है।