Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Mar 2022 5:52 pm IST

जन-समस्या

पंपिंग योजनाएं दुरुस्त, आज से नियमित आपूर्ति


आंवलाघाट और घाट पंपिंग योजना से शुक्रवार से लोगों को नियमित पानी मिलने लगेगा। जल संस्थान ने दोनों योजनाओं को दुरुस्त कर दिया है। दोनों योजनाओं में खराबी के चलते तीसरे दिन भी नगर के कुछ हिस्सों में जल संकट रहा।

पिथौरागढ़ को जलापूर्ति करने वाली घाट पंपिंग योजना की पाइपलाइन पर गुरना के पास चीड़ का एक पेड़ गिरने गया। लाइन के टूटने से जलापूर्ति ठप हो गई थी। इसी बीच आंवलाघाट पंपिंग योजना में भी बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया था। दोनों प्रमुख योजनाओं के एक साथ बंद होने से दो दिन तक नगर के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बृहस्पतिवार को भी ठीक से आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग हैंडपंप और अन्य जल स्रोतों से पानी भरते दिखे। हालांकि अब दोनों योजनाओं का सुधार कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। जल संस्थान के प्रभारी ईओ सुरेश जोशी ने बताया कि दोनों योजनाओं को ठीक कर लिया गया। आंवलाघाट योजना से नगर के प्रमुख टैंकों में पानी की सप्लाई कर दी है। शुक्रवार से शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नियमित हो जाएगी।