Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Jan 2023 7:30 am IST

मनोरंजन

इंटरनेट पर रिलीज हुआ समर सिंह का रोमांटिक गाना, शादीशुदा लिबास में बेहद क्यूट अंदाज में दिखीं शिल्पी


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक वर्ल्ड के देसी स्टार कहे जाने वाले अभिनेता और गायक समर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें इंडस्ट्री में नेम और फेम म्यूजिक वीडियो ‘थ्रेसर’ से मिला था। उनका ये गाना लोगों को खूब पसंद आया था।  उनकी गायिकी और अदायगी में आपको देसीपन  देखने को मिलता हैं। इसी कड़ी में अब उनका एक और रोमांटिक वीडियो सॉन्ग ‘एगो दिल बना दs गोदनवा से’  रिलीज  हुआ हैं। उनका ये गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें उनकी और गोपालगंज की क्वीन शिल्पी राघवानी की जोड़ी गजब का कमाल दिखा रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘एगो दिल बना दs गोदनवा से’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की तरफ से रिलीज किया गया है।  इससे पहले गाने का टीजर वीडियो जारी किया गया था, जिस पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। गाने में एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी को शादीशुदा महिला के गेटअप में दिखाया गया है।  स्लिम-फिट शिल्पी शादीशुदा लिबास में बेहद प्यारी लग रही हैं। उनका डांस, एक्सप्रेशंस और अदाएं सब कुछ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, समर सिंह को उनके देसी लुक में देखा जा सकता है। उनका ये गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है। इसे एक ही दिन में एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये यूट्यूब पर 30वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है।