Read in App


• Tue, 12 Mar 2024 4:59 pm IST


लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर काम करें भाजपा कार्यकर्ता : भट्ट


चंपावत/टनकपुर। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिसर के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने प्रबंधन कमेटी और कोर कमेटी की बैठक में सभी को कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 74 प्रतिशत से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार 85 प्रतिशत मतों से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, प्रकाश तिवारी, नवीन भट्ट, कृष्णा जोशी, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मोहित पांडेय, सतीश पांडेय, सुनील पुनेठा, कैलाश अधिकारी, शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।