Read in App

Surinder Singh
• Thu, 29 Apr 2021 11:15 am IST


कोरोना संकट से जूझने को सोशल मीडिया पर #SOSDEHRADUN कर रहा ट्रेंड


पूरा देश इस वक़्त ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा है।  यही हाल उत्तराखंड के भी हैं जहाँ लोग हॉस्पिटल में ऑक्सीजन बेड्स और ऑक्सीजन सिलिंडर्स के लिए दर दर भटक रहे हैं। लोग ऑक्सीजन के लिए मुँह मांगी कीमत भी देने को तैयार हैं फिर भी उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर्स के आपूर्ति नहीं हो रही है। हर तरफ ऑक्सीजन सिलिंडर्स के लिए मारामारी हो रही है। अब लोग एक दूसरे की मदद के लिए सोशल मीडिया पर उतर आये हैं। सोशल मीडिया पर #SOSDEHRADUN ट्रेंड कर रहा है। लोग ऑक्सीजन सिलिंडर, हॉस्पिटल बेड, प्लाज़मा के लिए सोशल मीडिया की मदद ले रहे हैं। लोगों को प्रशासन पर से भरोसा उठ गया है। इसलिए अब खुद ही लोग एक दूसरे की मदद को आगे आये हैं।