Read in App


• Sat, 26 Jun 2021 10:29 pm IST


2000 रुपये का नोट असली है या नकली? ऐसे पहचानिए


नकली नोट जांचने की आपको कई तरकीबें पता होंगी, फिर भी रुपये से संबंधित कई सारी बाते ऐसी हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इसलिए हम आपको 2,000 रुपये के नोट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पता लगा पाएंगे कि नोट असली है या नकली। 

  • नोट के बाई ओर देवनागरी में उसकी कीमत लिखी होती है।
  • नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। 
  • आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों के सिक्योरिटी थ्रेड पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, 2000 और आरबीआई। नोट को तिरछा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरे से नीले में बदलता है।
  • महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। साथ ही गरंटी क्लॉज भी होता है।
  • नोट पर एक नंबर पैनल होता है, जिसमें छोटे से बड़े आकार में संख्या लिखी होती है।
  • आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों का एक तय साइज होता है। 2000 रुपये के नोट का साइज 66×166 एमएम होता है। 
  • नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ बना होता है। साथ ही एक वॉटरमार्क भी होता है।
  • नोट के पिछले हिस्से में उसका प्रिंटिंग ईयर लिखा होता है। 


दृष्टिबाधित ऐसे पहचानें
  • दृष्टिबाधित लोग भी नोटों की पहचान कर सकते हैं। नोट के आगे के हिस्से पर बाईं और दाईं ओर सात लाइन बनी होती हैं। 
  • आयताकार आकृति में उभरे अक्षरों में नोट की कीमत लिखी होती है। 
  • नोट पर महात्मा गांधी की आकृति और अक्षरों में लिखी कीमत उभरी हुई होती है। 
  • इसके साथ ही नोट पर अशोक स्तंभ की आकृति भी उभरी हुई होगी।

यदि आपको नकली नोट की पहचान करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप paisaboltahai.rbi.org.in वेबसाइट पर नए नोट की पूरी जानकारी फोटो और ग्राफिक्स के साथ समझ सकते हैं। इस वेबसाइट पर सभी नोट के फीचर्स की जानकारी मिलेगी।