Read in App


• Mon, 28 Dec 2020 12:17 pm IST


किसान आंदोलन पर केंद्र के रुख को प्रीतम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, देखें वीडियो



देहरादून। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में वंदे मातरम गान के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का संबोधन हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा है जो कि  पूरे विश्व मे विद्दमान है।  उन्होंने कहा महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद से लेकर सुभाष चंद्र बोस ने आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व बनता है कि वह इस आजादी को महफूज रखने का काम करे। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने मन की बात तो सुनाते हैं, लेकिन किसान नौजवान के मन की बात नहीं सुनते। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।