Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 12:02 pm IST


भाजपा का बूथ सत्यापन कार्यक्रम जारी


भाजपा का पन्ना प्रमुख व बूथ सत्यापन का कार्यक्रम जारी है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा 2022 में पूर्ण बहुमत से फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा का बूथ सत्यापन का कार्य गांव-गांव जारी है। गरुड़ मंडल के बैजनाथ शक्ति केंद्र के तहत गागरीगोल के मल्ला रामपुर स्थित बूथ में पन्ना प्रमुख व बूथ सत्यापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।