Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 6 Mar 2022 12:00 pm IST


यूक्रेन में फंसे 1320 छात्रों को आज निकाला जाएगा: हरदीप सिंह पुरी


रूस-यूक्रेन संकट के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए आपरेशन गंगा अभियान के तहत प्रयास जारी हैं. इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, 'बुडापेस्ट (हंगरी) से आज 1320 छात्रों को निकाला जाएगा. वहीं, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक विमान यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया (बुखारेस्ट) से 210 भारतीयों को लेकर आज (रविवार को) सुबह हिंडन (गाज़ियाबाद) एयरबेस पर पहुंचा। साथ ही आज (रविवार) तड़के 182 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची. इसके अलावा एक अन्य फ्लाइट 183 छात्रों को लेकर बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंची. जबकि आईएएफ का एक विमान यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया (बुखारेस्ट) से 210 भारतीयों को लेकर आज (रविवार को) सुबह हिंडन (गाज़ियाबाद) एयरबेस पर पहुंचा. अभी तक तीन विमान से 575 यात्री दिल्ली और मुंबई पहुंचे.