Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 2:57 pm IST


गोवर्धन पूजा के मौके पर केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


गोवर्धन पूजा के मौके पर आज शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा भी की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र किया। कहा कि सदियों बाद अब इन शहरों को गौरव वापस मिल रहा है। उन्होंने केदारनाथ आपदा का भी जिक्र किया। इस दौरान वह भावुक हो गए।
'जय बाबा केदार' के जयकारों के साथ संबोधन किया शुरू
केदारनाथ धाम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब चार सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'जय बाबा केदार' के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया। कहा कि भारत की महान ऋषि परंपरा है। सभी का नाम लूंगा तो एक हफ्ता लग जाएगा।