Read in App


• Fri, 12 Mar 2021 8:37 am IST


जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब


चमोली-महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सैकड़ों शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। भक्तों की भीड़ इतनी थी कि परिसर में शाम तक लाइन लगी रही। मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे लगे। वहीं बाजार में भी मेले जैसी रौनक रही। इसके अलावा बटलेश्वर, गणजेश्वर, सकलेश्वर, बामनाथ सहित तमाम शिवालयों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। घाट क्षेत्र में सिद्धेश्वर, बैरासकुंड, पुनेरा महादेव और बिनसर महादेव मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक कर दर्शन किए।