उत्तराखंड में स्वामी विवेकानंद सर्किट एवं अन्य आध्यात्मिक सर्किटों के निर्माण के लिए पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को मंगलवार को संतों ने ‘स्वामी विवेकानंद देवभूमि सम्मान 2021’ से सम्मानित किया। वहीं पर्यटन मंत्री का स्वागत स्वामी असीम आत्मानन्द महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किया गया। इसी के चलते सतपाल महाराज ने मंदिर पुस्तकालय के दर्शन करने के साथ ही आश्रम में रूद्राक्ष पौधे का रोपण किया भी किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अकसर कहा करते थे कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का उनके जीवन पर अमिट प्रभाव पड़ा है। यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।यहां की नदियों,झीलों,घाटियों के प्रभाव से कोई नहीं बच सकता और उसी प्रभाव को उजागर व उसका अवलोकन कराने के लिए हमने ‘स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट’ तैयार किया है।आपको बता दें, कि इस खास अवसर पर सुनील उनियाल गामा सहित पूज्य असीम आत्मानन्द जी महाराज सचिव श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम, 108 महन्तश्री कृष्ण गिरी जी महाराज , कई अन्य लोग शामिल रहे।