Read in App


• Wed, 16 Jun 2021 6:49 pm IST


विवेकाधीन कोष और मनमानी नियुक्तियां विवाद की जड़


बागेश्वर-जिला पंचायत बागेश्वर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवेकाधीन और मनमाने तरीके से कर्मचारियों की नियुक्तियां विवाद की वजह बताई जा रही है। विपक्षी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें विकास विरोधी बताया है। सदस्यों का दावा है कि भविष्य में वे जिला पंचायत के और भी कई कारनामे सामने लाने वाले हैं।