Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 18 Jun 2023 6:58 pm IST


उत्तराखंड में भी दिख सकता है बिपरजॉय का असर


बढ़ रहे तापमान की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ा हुआ है। मैदानी इलाकों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं पहाड़ों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। अब बिपरजॉय का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है। 18 से 21 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 जून तक मौसम में बदलाव रह सकता है। 18 और 19 जून को ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आंधी आने का भी अनुमान है। फिलहाल मानसून 29 जून तक आने का अनुमान है। इस बार मानसून राज्य में देर से पहुंच रहा है।