Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 May 2023 10:49 am IST


कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु उत्साहित , आज सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम रवाना हुए 2584 यात्री


देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह आठ बजे तक 2584 यात्री रवाना हुए हैं। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं।