Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 4:24 pm IST


प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को कोविड में लोगों की मदद के लिए मिला ये अवार्ड


नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को कोरोना काल में आम जनता के बीच रह कर लोगों की हर तरह से मदद करने के लिए "इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस" अवार्ड मिला। चंडीगढ़ में हुए समारोह में प्रीतम सिंह को इस सम्मान से नवाजा गया। इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस संस्था हर साल समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है। प्रीतम सिंह ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सम्मान को उत्तराखंड कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को समर्पित करते हैं।