Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Jul 2021 1:04 pm IST


सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे-सीएम धामी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे। उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण करके उचित समाधान निकाला जायेगा। वहीं मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह मानदेय पर भी विचार किया जाएगा।