Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Jan 2023 6:00 am IST


आज इन राशि के जातकों की चमक सकती है किस्मत, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज 9 जनवरी, सोमवार का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज सोमवार का दिन। 

मेष 
इस राशि के जातकों का आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। आपके जो काम बनते बनते रह गए थे, वह आज पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आपको सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। आप किसी रसूखदार व्यक्ति द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे, जिससे आप अपने रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू कर पाएंगे और अपने व्यापार में बढ़ोतरी देखेंगे। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपनी नौकरी में प्रगति देखने को मिलेगी। आप उच्च अधिकारी द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कोई भी लापरवाही होने पर आपको डांट खानी पड़ सकती है। 

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग राजनीति में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, आज उनके लिए अच्छा दिन है।  पॉलिटिक्स में उन्नति संभावित है। आपके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा सकता है। आज आपको अपने माता-पिता का साथ मिलेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क 
इस राशि के जातकों का आज का दिन सुखमय रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, आज उन्हें व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलता हुआ दिख रहा है, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे और अपने लिए भी कुछ खरीदारी अवश्य करेंगे और परिवार की जरूरतों का ध्यान रखते हुए उनके लिए भी खरीदारी करेंगे। 

सिंह 
इस राशि के जातकों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज अपनी रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने में व्यस्त रहेंगे। यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

कन्या 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो लोग बैंकिंग, टीचिंग व मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज उन्हें कुछ न कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आपका कोई कार्य काफी समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। 

तुला 
इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे आप थोड़े से तनाव में रहेंगे। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप बजट बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जमीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। परिवार का साथ मिलेगा। 

वृश्चिक 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप जो भी व्यवसाय कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप किसी नए व्यवसाय के बारे में भी सोचेंगे। छात्रों को अपने कॅरियर को लेकर उत्साह रहेगा। 

धनु 
इस राशि के जातको का आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज शाम व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलता हुआ दिख रहा है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। जो लोग मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में कार्यरत है, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। 

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी करते हुए नजर आएंगे, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी। मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक ला सकें। माता-पिता का आशीर्वाद ले कर आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। 

कुंभ 
इस राशि के जातकों का आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे आप थोड़ा सा परेशान दिखेंगे। आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करेंगे, तो आपको बेहतर लगेगा। 

मीन 
इस राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो विद्यार्थी बाहर जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को लाभ हो सकता है। धन की प्राप्ति होगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।