Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Jul 2022 8:00 am IST

नेशनल

शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक साड़ी में नजर आ सकती हैं द्रौपदी मुर्मू, जानिए वजह...


नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दिल्ली में पद की शपथ लेंगी। इस दौरान वो पारंपरिक संथाली साड़ी में नजर आ सकती हैं। 

दरअसल, उनकी भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संताल महिलाओं की इस्तेमाल की जाने वाली एक विशेष साड़ी लेकर दिल्ली आई हैं। सुकरी अपने पति तारिनसेन टुडू के साथ  संसद के सेंट्रल हॉल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंची हैं। द्रौपदी मुर्मू की भाभी ने बताया कि, मैं 'दीदी' के लिए एक संथाली पारंपरिक साड़ी लाई हूं। और प्रार्थना करती हूं कि, वो शपथ ग्रहण के दौरान इसे पहनें। वह पहनेंगी तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। वह मुर्मू के लिए पारंपरिक मिठाई पेनकेक्स भी लाई हैं,  जिसे अरिसा पिठा भी कहा जाता है।

इस बीच, मुर्मू की बेटी इतिश्री और उनके पति गणेश हेम्ब्रम, नई दिल्ली पहुंच गए हैं। निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य- भाई, भाभी, बेटी और दामाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।