Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Aug 2021 5:00 pm IST


ऊखीमठ में बंदरों ने किया महिला को गंभीर घायल


नगर में बंदरों के आतंक से नगरवासी बेहद ही परेशान हैं। महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं बुजुर्गों पर हमले की लगातार घटनाएं हो रही हैं, किंतु प्रशासन, वन विभाग और नपं मौन बैठी है। अभी तक बंदर चार दर्जन से अधिक लोगों पर हमले कर चुके हैं। ओंकारेश्वर वार्ड की एक महिला को बन्दरों ने बुरी तरह घायल कर दिया  उनके सर में गंभीर चोटे आई हैं। महिला को पहले पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती कराया गया किंतु डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसे बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती कराया गया है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।