Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Jan 2022 6:14 pm IST

जन-समस्या

प्रधान नहीं करेंगे तीसरी लहर में काम


प्रधान संगठन ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर में प्रशासन से मिले आदेश का विरोध किया है। प्रधानों ने प्रशासन से ब्लॉक स्तर पर घोषित कोरोना योद्धाओं से तीसरी लहर में काम कराने के लिए कहा है।

प्रशासन और सरकार ने आठ जनवरी को कोरोना महामारी की तीसरी लहर में गांवों में प्रधानों से लोगों को जागरूक करने की बात कही है। प्रधान संगठन ने प्रशासन के आदेश का विरोध किया है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन ने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में प्रधानों ने गांवों में सराहनीय कार्य किए। उसके बावजूद ग्राम प्रधानों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स घोषित नहीं किया गया।