Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Feb 2022 2:20 pm IST

जन-समस्या

गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं वाहन चालक


पौड़ी: पौड़ी बस स्टेशन से श्रीनगर को जाने वाले मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे बने हैं। इन गड्ढों में बरसात के समय पानी जमा होने से ज्यादा दिक्कतें होती है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही चोपहिया वाहन चालकों को हर रोज समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। इसके साथ ही कोटद्वार को जाने वाले मार्ग पर भी कई स्थानों में गड्ढें बने हैं। हालांकि संबंधित विभाग द्वारा कुछ महीने पहले इन गढढों के सुधारीकरण का कार्य किया गया था लेकिन ठंड के मौसम के चलते पैंच भराई का कार्य जल्द ही उखड़ गया। जिससे एक बार फिर इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने है।प्रशासन से जल्द ही इन मोटरमार्गो पर बने गड्ढों के सुधारीकरण की मांग उठाई गई है।