Read in App


• Tue, 15 Jun 2021 6:18 pm IST


ऊधमसिंह नगर में भूमि विवाद में दो सगे भाइयों की दिनदहाड़े हत्या


नैनीताल-भूमि के विवाद में सगे दो भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित के घर पर दबिश दी, मगर आरोपित परिवार के साथ फरार हो चुके थे। पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फोरेंसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।