Read in App

Rajesh Sharma
• Fri, 12 Nov 2021 8:06 pm IST


संस्कार भारती ने आयोजित की प्रतियोगिता


 हरिद्वार। राजकीय इण्टर कॉलेज भेल हरिद्वार में वानप्रस्थ आश्रम के तत्वाधान में संस्कार भारती द्वारा बच्चो को संस्कारवान बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप लेते हुए बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। संस्कार भारती के साधक तेजस्वी एवं महेंद्र मुनि द्वारा बच्चो को 16 संस्कार, भाग्य -पुरूषार्थ तथा मन की एकाग्रता की विशेष जानकारी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में छात्र सुधीर वर्मा (कक्षा 12), प्रेमकांत (कक्षा 10) ने प्रथम स्थान, शिवा (कक्षा 10) ने द्वितीय स्थान एवं रिया चौहान (कक्षा 12), पायलेट (कक्षा 11) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चांे को संस्कार भारती द्वारा पुरुष्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनीत कुमार ने समस्त स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि चरित्रवान बालक/बालिकाएं ही राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार भारती बालक/बालिकाओं के उत्तम चरित्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा रही है। बेहतर शिक्षा ही उज्जवल भविष्य बनाती है। प्रत्येक बालक/बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा के अवसर प्राप्त होने चाहिए। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी।