Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Feb 2022 10:38 am IST


भोलेनाथ को भूल कर भी न करें ये चीजें अर्पित, पहुंच सकता है नुकसान


शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। शिव पूजन में कई सारी ऐसी चीजें अर्पित की जाती हैं जो किसी अन्य भगवान को नहीं चढ़ाई जाती है, जैसे - आक,बेलपत्र, भांग आदि। ठीक इसी तरह कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो भोलेनाथ को नहीं अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको पूजा का फल मिलने के बजाय नुकसान पहुंच सकती हैं। जानिए कौन सी हैं वो चीजें....


शंख- शंख भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय हैं। लेकिन भगवान शिव ने शंखचूर नामक असुर का वध किया था जिसकी वजह से शंख शिव जी की पूजा में वर्जित माना जाता है। 

कुमकुम या रोली- मान्यता है कि शिव जी को कुमकुम और रोली नहीं लगाई जाती है। 

तुलसी का पत्ता- भोलेनाथ को तुलसी का पत्ता भी नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, असुर राज जलंधर की कथा के अनुसार जलंधर की पत्नी वृंदा तुलसी का पौधा बन गई थी और भगवान शिव ने जलंधर का वध किया था। जिस वजह से वृंदा ने शिव पूजन में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल न करने की बात कही थी।