Read in App


• Wed, 10 Mar 2021 6:38 pm IST


मुख्यमंत्री तीरथ ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।   मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है।