DevBhoomi Insider Desk • Sat, 2 Jul 2022 12:00 am IST
नेशनल
असम: डिब्रूगढ़ में CRPF के कैंप में घुसा बाढ़ का पानी, देखें वीडियो...
असम में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में जलभराव के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच राज्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डिब्रूगढ़ में CRPF के कैंप में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक बारिश होने की पूरी संभावना है।
#WATCH असम: डिब्रूगढ़ में बाढ़ का पानी CRPF के कैंप में घुस गया है। लगातार तेज बारिश के चलते हालात में कोई सुधार नहीं हो पा रहा। अगले 3-4 दिन तक बारिश होने की संभावना है। pic.twitter.com/6FXXVAkUrF