Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 May 2023 12:30 am IST

मनोरंजन

फिर शादी रचाने जा रही हैं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने शहजादे की झलक


बॉलीवुड की ‘ड्रामा गर्ल’ राखी सावंत 44  साल की हो चुकी हैं लेकिन उनके नखरे खत्म होने का नाम तक नहीं ले रहे हैं। पहले पति का साथ छूटने और दूसरे को जेल भिजवाने के बाद अब एक्टेस को एक बार फिर से उनके ‘सपनों का शहजादा’ मिल गया है। ऐसा दावा दुबई पहुंची राखी सावंत ने खुद किया है। राखी एक्स हसबैंड रितेश और आदिल दुर्रानी को भुलाकर फिर से आगे बढ़ रही हैं।
बॉलीवुड की आइटम गर्ल ने सोशल मीडिया पर भी अपने शहजादे का दीदार कराया है। जी हां राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे दुबई की सड़कों पर अपने शहजादे के साथ घूमते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि राखी की दो शादियां पहले ही टूट चुकी हैं। अब एक बार फिर से राखी ने दावा किया है कि उन्हें उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राखी एक शेख संग मस्ती करती हुई  दिखाई दे रही हैं। वीडियो क्लिप में राखी लोगों को अपने शहजादे से परिचय करा रही  हैं और कह रही हैं जैसे ही मैं दुबई में आई, मुझे मेरा शहजादा मिल गया, ठीक है? चलो बेबी, चलो चलते हैं।’