Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Jul 2022 1:00 pm IST


अन्ना विवि के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा


आज (शुक्रवार) को पीएम नरेंद्र मोदी चेन्नई में हैं। इस दौरान उन्होंने चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर तमिलनाडु के सीएम एम. के. स्टालिन और राज्यपाल आर. एन. रवि भी मौजूद रहे। बता दें कि, पीएम ने अन्ना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को डिग्री दी। इसके साथ ही मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। 

मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले सभी छात्रों को बधाई दी। दरअसल, पीएम ने कहा, अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में आज स्नातक करने वाले सभी लोगों को बधाई। आपने अपने दिमाग में पहले से ही अपने लिए एक भविष्य बना लिया होगा। इसलिए आज का दिन उपलब्धियों का ही नहीं आकांक्षाओं का भी है।

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, पिछले साल भारत को 83 अरब डॉलर से ज्यादा का रिकॉर्ड FDI मिला था। हमारे स्टार्ट-अप्स को भी महामारी के बाद रिकॉर्ड फंडिंग मिली। इन सबसे ऊपर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की गति में भारत की स्थिति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है।