Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Jan 2022 4:45 pm IST

नेशनल

सांसदों को नड्डा का 'गुरुमंत्र'


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को पार्टी की संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। नड्डा ने पार्टी के सांसदों को अपने-अपने जिलों के जिलाध्यक्ष और सभी मंडल अध्यक्षों के साथ लगातार संपर्क में रहने और निरंतर संवाद बनाए रखकर संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी है। बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने सांसदों से कहा कि वे संगठन के साथ बेहतर तालमेल बनाएं। उन्होंने सांसदों को सशक्त बूथ और पार्टी के पन्ना प्रमुख स्तर पर भी जुड़ने और कमियों को दूर करने की नसीहत भी दी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी सांसदों को संसद के आगामी बजट सत्र से पहले सांसद खेल स्पर्धा को पूर्ण कर लें। संसदीय दल की बैठक के बारे में संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बैठक में 'वोकल फॉर लोकल' और आत्मनर्भिर भारत के प्रयोग को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया गया।