Read in App


• Sat, 30 Mar 2024 3:43 pm IST


चम्पावत में किसानों को दी सब्जी उत्पादन की जानकारी


चम्पावत। आरसेटी ने किसानों को सब्जी उत्पादन का एक दिनी प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने काश्तकारों को वैज्ञानिक तरीके से सब्जी उत्पादन के बारे में बताया। कहा कि बेमौसमी सब्जी उत्पादन से स्वरोजगार किया जा सकता है। चम्पावत आरसेटी सभागार में बायफ संस्था के पॉलीहाउस प्राप्त लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। एकीकृत पशुधन विकास कार्यक्रम के तहत हुए प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि बायफ के परियोजना निदेशक दिनेश रतूड़ी ने किया। उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण में मिले लाभ को धरातल पर उतारने की अपील की। मास्टर ट्रेनर जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि सब्जी उत्पादन से आर्थिक जीवन स्तर को मजबूत किया जा सकता है। आरसेटी के फेकल्टी प्रकाश जोशी ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बायफ के जिला समंवयक प्रताप सिंह रावत, विमला खर्कवाल और देवेंद्र दुम्का ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 33 किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को सब्जी बीज बांटे गए। कार्यक्रम में आरसेटी के राजेश पंत, महेंद्र पटवा, छवि दत्त पांडेय ने सहयोग दिया।