Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Mar 2023 3:00 pm IST

खेल

स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे करेंगे फ्रांस की टीम की कप्तानी


फ्रांस ने स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। एम्बाप्पे पूर्व कप्तान ह्यूगो लोरिस की जगह कप्तानी संभालेंगे। 36 साल के ह्यूगो ने पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। एम्बाप्पे महज 24 वर्ष की उम्र में टीम की कमान संभालेंगे। उनकी नजरें अब अगले साल होने वाले यूरो कप पर होंगी। एम्बाप्पे फ्रांस के अलावा पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए भी खेलते हैं और पिछले कुछ समय से वह शानदार फॉर्म में हैं। फ्रांस के कोच डिडिए डेशॉ के साथ बातचीत के बाद एम्बाप्पे ने कप्तानी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। टोटेनहम के गोलकीपर ह्यूगो ने जनवरी में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया था। 36 वर्षीय लोरिस एक दशक से अधिक समय तक फ्रांस के कप्तान रहे थे।एटलेटिको मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन को उप-कप्तान नामित किया गया है, क्योंकि मैनचेस्टर यूनाइटेड के सेंटर-बैक राफेल वरान ने भी दिसंबर में अर्जेंटीना के खिलाफ हार के बाद उपकप्तानी की पद को छोड़ दिया था। एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए 66 मैच खेले हैं और 36 गोल दाग चुके हैं। 2018 में फ्रांस को विश्व चैंपियन बनाने में एम्बाप्पे की भूमिका अहम रही थी।