Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Aug 2022 6:00 pm IST

नेशनल

इंफाल में सैनिकों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जवानों से बताया अपने बचपन का सपना


नई दिल्‍ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इंफाल में सेना और असम राइफल्स के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उन्होंने उनका हाल भी जाना। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी मैं अपने सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों से मिलता हूं तो मुझे गर्व, खुशी और शांति महसूस होती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हर कोई देश की सेवा कर रहा है। डॉक्‍टर, शिक्षक और अन्य, लेकिन हमारे सैनिक जो कर रहे हैं वह किसी पेशे से ज्यादा और सेवा से भी ज्यादा है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना में मैं बचपन से भर्ती होना चाहता था। इसके लिए मैंने परीक्षा भी दी थी, लेकिन मेरे-पिता का निधन हो जाने व अन्य पारिवारिक समस्याओं के कारण मैं सैन्‍य बल में शामिल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी बच्चे को सेना की वर्दी देते हैं तो आप देखेंगे कि उसका व्यक्तित्व ही बदल जाता है। इस वर्दी में कुछ बात है। इस दौरान भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी मौजूद रहे।

सीएम बीरेन सिंह से भी की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के मणिपुर दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को खुमान लम्पक स्टेडियम के 131वें डूरंड कप के मणिपुर चैप्टर का उद्घाटन किया। रक्षामंत्री ने आज मुख्यमंत्री बीरेन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके लिए आभार जताते हुए सीएम बीरेन सिंह ने ट्वीट भी किया।