Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Aug 2023 11:18 am IST


गुलदार के हमले का शिकार हुई रूद्रप्रयाग की महिला , इलाके में दहशत


रुद्रप्रयाग: बसुकेदार तहसील के अंतर्गत डांगी सिनघाटा में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। साथ में आई महिलाओं के शोर मचाने के बाद गुलदार भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से महिला को उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि में लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।शुक्रवार सुबह नौ बजे गांव की 40 वर्षीय संपदा देवी गांव के महिला समूह के साथ प्राथमिक विद्यालय डांगी के पास पौधारोपण के लिए गई थी। घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। साथ में आई महिलाओं ने जब उनके चीखने की आवाज सुनी तो, वह उन्होंने पत्थर फेंककर गुलदार को भगाया।