Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 2 Sep 2022 11:01 am IST


5 सितम्बर को होगी व्यापार मंडल कार्यसमिति की बैठक


जनपद के सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों की 5 सितम्बर को मुख्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यापारी अनेक समस्याएं और सुझाव रखेंगे। बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधि शामिल होंगे।जानकारी देते हुए उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने बताया कि जिला एवं नगर व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों की 5 सितंबर को सुबह 11 बजे नरकोटा में ऑर्चिट होटल में जिला कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष एवं नगर महामंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सहित गढ़वाल मंडल प्रभारी एवं जिला प्रभारी सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समय पर बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है।