Read in App


• Tue, 6 Jul 2021 11:59 am IST


Facebook: ये 9 एप्स चुरा रहे हैं फेसबुक यूजर्स का पासवर्ड, तुरंत करें फोन से डिलीट


PIP Photo PIP Photo एक फोटो एडिटर एप है जिसे Lillians ने डेवलप किया है। इस एप को 5,000,000 से अधिक बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गया है।


Processing Photo यह भी एक फोटो एडिटिंग एप है और इसे भी 5,000,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को hikumburahamilton ने डेवलप किया है।


Rubbish Cleaner इस एप को यूटिलिटी कैटेगरी में लिस्ट किया गया है। यह एक मेमोरी क्लिनर एप है जिसे 1,000,000 बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गया है। इस एप को SNT.rbcl ने डेवलप किया है।


Horoscope Daily यह राशिफल बताने वाला एप है जिसे 1,000,000 से भी अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को HscopeDaily momo ने डेवलप किया है।


Inwell Fitness यह एक फिटनेस एप है। गूगल प्ले-स्टोर पर लाखों की संख्या में फिटनेस एप मौजूद हैं। इस एप को भी 5,000,000 बार डाउनलोड किया गया है लेकिन इसे भी फेसबुक का पासवर्ड चोरी करते हुए पकड़ा गया है।


App Lock Keep इस एप लॉकर एप को 5,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को Sheralaw Rence ने डेवलप किया है।


Lockit Master इस एप को 5,000,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को Enali mchicolo ने तैयार किया है।


Horoscope Pi यह भी एक राशिफल वाला एप है लेकिन इसे महज 1,000 लोगों ने ही डाउनलोड किया है, हालांकि यह एप भी खतरनाक है। इस एप को Talleyr Shauna ने तैयार किया है।


App Lock Manager यह एप भी लोकप्रिय नहीं है, लेकिन सिक्योरिटी के लिए खतरनाक जरूर है। इस एप को महज 10 लोगों ने ही डाउनलोड किया है। इस एप को Implummet col ने तैयार किया है।