Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 23 Oct 2022 3:00 pm IST


उत्तराखंड : दिवाली पर बसों में सीट के लिए मारामारी, घंटों करना पड़ रहा इंतजार


देहरादून : त्योहरी सीजन पर बस और टैक्सियों के लिए मारामारी रही। यात्रियों को सीटें नहीं मिल पाई। घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज ने हालांकि, कई रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए, लेकिन यात्रियों के भीड़ के आगे बसों की कमी पूरी नहीं हो पाई। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी।आईएसबीटी से गढ़वाल और कुमाऊं के साथ ही बाहरी राज्यों के लिए भी बसें चलती हैं। यहां सुबह से भी यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भीड़ के चलते अधिकांश बसें सुबह 11 बजे तक रवाना हो गई थी। इसके बाद यहां बहुत बसें खड़ी थी। दिल्ली, सहारनपुर, मुरादाबाद, कानपुर, आगरा, लखनऊ के साथ ही कुमाऊं के लिए भी बसें नहीं मिल पाई। दोपहर तक बस स्टेशन यात्रियों की भीड़ से खचाखच भर गया था। जैसे ही बस काउंटर लग रही थी, उसमें बैठने के लिए मारामारी हो रही थी। एक-दूसरे से पहले बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की होती दिखी। लोकल रूट ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और सहारनपुर के लिए भी खूब भीड़ रही।