Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Mar 2023 2:53 pm IST

राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- राहुल को मिल रही है सच बोलने की सजा, लेकिन हम सदन के अंदर भी बोलेंगे और बाहर भी...


कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत के राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद आज राहुल गांधी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गयी है। 

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राहुल को सच बोलने की सजा मिली है। राहुल देश के सामने सच्चाई रख रहे थे। सरकार को जिन्हें नहीं सुनना है उन्हें वह सदन के बाहर कर रही है। लेकिन हम सदन के अंदर भी बोलेंगे, सदन के बाहर भी बोलेंगे।

उन्होने कहा कि, कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और जनता के बीच जाने का फैसला किया है। वहीं राहुल गांधी की सजा के खिलाफ कांग्रेस ने सड़कों पर उतर गए हैं। फिलहाल विपक्षी सांसदों ने संसद से मार्च निकाला है, जिसे विजय चौक तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बीच में ही रोक दिया गया। बताया गया है कि, आज ही कांग्रेस अन्य दलों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेगी। 

इतना ही नहीं ,मुख्य विपक्षी दल ने अदालत के फैसले के तुरंत बाद एक जन आंदोलन की घोषणा की और कहा कि वह न केवल कानूनी रूप से बल्कि राजनीतिक रूप से भी ये लड़ाई लड़ेगी।