Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Jun 2022 9:00 am IST


NASA प्रमुख ने एलियन को लेकर किया दावा, बताया पृथ्वी के बाहर...


क्या एलिनय सच में हैं? इसपर NASA प्रमुख बिल नेल्सन ने अपना एक सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, यह बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता कि पृथ्वी के बाहर जीव नहीं है। इस बात की पूरी संभावना है कि एलियन होंगे। 

उन्होंने आगे कहा, हम सभी जानते हैं कि आकाशगंगा के अलावा अरबों आकाश गंगा हैं। अगर अरबों न भी हों तो करोड़ो आकाशगंगा हैं और लगभग करोड़ों सूर्य हैं। ऐसे में अगर ब्रह्मांड इतना बड़ा है तो इस बात की संभावना भी है कि कहीं पृथ्वी जैसे ही हालात हों। ऐसे में वहां जीवन संभव हो सकता है।'

बता दें कि इससे पहले वरिष्ठ खगोलशास्त्री एवी लोएब ने भी दावा किया है कि, एलियन पहले ही हमारे पृथ्वी पर आ चुके हैं। इसके साथ ही एवी ने सभी देशों से मांग की है कि वे अपने रक्षा बजट को अन्य ग्रहों पर जीवन खोजने में इस्तेमाल करें। इसके साथ उन्होंने साल 2017 में आसमान में सिगार जैसे आकार का एक एलियन शिप देखा था।