Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 17 Apr 2022 11:30 am IST


यूक्रेन को हथियारों की सप्‍लाई पर भड़का रूस, अमेरिका और नाटो को दी धमकी


काला सागर में अपने युद्धपोत के ध्‍वस्‍त होने से बौखलाए रूस ने यूक्रेन में हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिका और पश्चिमी मुल्‍कों की ओर से यूक्रेन की मदद किए जाने और युद्ध को लंबा खिंचता देख रूस अब आर-पार के मूड में है। रूस ने अमेरिका और नाटो को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी ओर से यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जारी रहती है तो इसके अप्रत्याशित परिणाम होंगे। इसके साथ ही रूस ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन समेत ब्रिटेन के कई शीर्ष मंत्रियों और राजनेताओं को प्रतिबंधित कर दिया है।