Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Jun 2022 4:43 pm IST


मल्लाकोट गांव मे पानी की किल्लत बरकरार


बागेश्वर: काफलीगैर।तहसील के धूराफाट क्षेत्र के असों मल्लाकोट गांव मे पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण एक हैंडपंप के सहारे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणाों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।ग्रामीण दीवान सिंह असवाल, क्षेत्र पंचायत असौ कमला असवाल, पान सिंह, हरीश सिंह, आनंद सिंह का कहना है कि उनके गांव में लंबे समय से पानी का संकट बना हुआ है। सरयू नदी से बनी बौड़ी पेयजल योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। विभाग से कई बार शिकायत कर दी है, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी है। क्षेत्र में एकमात्र हैंडपंप है उसी के सहारे लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। उन्होंने जलसंस्थान पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शीघ्र व्यवस्था सुचारू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि पंप में कुछ तकनकी की खराबी आई है। जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।