Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 May 2022 1:00 am IST

अपराध

पहले परिजनों को इलेक्ट्रिक मशीन से काटा, फिर खुद दे दी जान...


तमिलनाडु के पल्लावरम से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों को लकड़ी काटने वाली इलेक्ट्रिक मशीन से उन सभी को काटकर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने अपने परिवार के लोगों को लकड़ी काटने वाली इलेक्ट्रिक मशीन से काट डाला। और फिर खुद की भी जान दे दी। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, घटनास्थल की तस्वीरें इतनी भयानक थीं कि, जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश, गायत्री के रूप में हुई है। वहीं दो बच्चों की भी लाश मिली है, जिसमें एक की उम्र 13 तो दूसरे की नौ साल है।