Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 2:00 am IST

अपराध

युवक के पास नहीं था कोई हथियार, लेकिन मृतक के हाथ में मिला पिस्टल, पुलिस कंफ्यूज


मोहाली के सेक्टर-67 में संदिग्ध हालत में एक युवक का पड़ा शव मिला। युवक को गोली लगी है और नाक से खून निकल रहा है। मृतक के हाथ में पिस्टल भी है। स्थिति को देखते हुए मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझकर रह गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

परिजनों ने बताया कि, मृतक बीती रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। जब रात को उसकी मां ने फोन किया था तो उसने कहा कि आप सो जाइए, मैं सुबह आ जाऊंगा। लेकिन अगली सुबह जब उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी को छोड़ने जा रहा था। तो उसने घर से 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी खड़ी देखी।

गाड़ी की एक साइड का शीशा टूटा था जबकि अगली सीट पर युवक का शव पड़ा था। उसे गोली लगी है। मृतका के हाथ में पिस्टल है। परिजनों का कहना है कि, युवक के पास कोई हथियार नहीं था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।