Read in App


• Mon, 26 Apr 2021 10:52 am IST


लखनऊ से जैंती आने वाली बरात का दूल्हा, परिजन कोरोना पॉजिटिव


अल्मोड़ा-शनिवार को नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ से जैंती आने वाली बरात के दूल्हे और उसके परिजनों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। आनन फानन शनिवार की रात को ही ऑनलाइन शादी संपन्न कराई। इस शादी में न बैंड, बाजा और न ही बराती आए। दोनों पक्षों के पंडितों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चातरण के बीच शादी संपन्न कराई।