Read in App


• Sat, 24 Apr 2021 6:26 pm IST


लगातार हिमपात और बारिश से तापमान में आई गिरावट


पिथौरागढ़-सीमांत जिले के निचले हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है। मुनस्यारी के खलियाटॉप और बलाती में हिमपात से ठिठुरन बढ़ गई है। धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों में भी लगातार हिमपात हो रहा है। इस कारण जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण नाचनी-बांसबगड़ सड़क हुपली के पास बंद हो गई।