Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Sep 2022 5:07 pm IST

खेल

BAI: राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर पैसों की बौछार


भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन ने राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ को नगद ईनाम देने का फैसला किया है। इसमें बैडमिंटन एसोसिएशन के लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक पदक और दो कांस्य पदक शामिल हैं। विश्व चैंपियनशिप 2021 और 2022 में भारत के पुरुष खिलाड़ियों ने भी तीन पदक जीते थे। बीएआई के अध्यक्ष डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए कहा, "हमारे बैडमिंटन खिलाड़ी लगातार देश के लिए पदक जीत रहे हैं और यह नकद पुरस्कार पिछले दो वर्षों में उनकी अद्भुत उपलब्धियों की सराहना करने का एक छोटा सा प्रयास है।"बर्मिंघम में रजत पदक जीतने वाली 10 सदस्यीय मिश्रित टीम को उनके प्रदर्शन के लिए कुल 30 लाख रुपये मिलेंगे। हर खिलाड़ी को इसके लिए तीन लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सहयोगी स्टाफ के आठ सदस्यों में सभी को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष और महिला एकल चैंपियन लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु को 20-20 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष टीम को बर्मिंघम में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।