Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Feb 2022 11:00 am IST


मेरी माँ को नहीं घसीटना चाहिए था, वो शहीद की विधवा हैं ...: भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा उनके भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हाल ही में "पिता-पुत्र" की टिप्पणी के लिए आज भाजपा पर पलटवार किया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, "उन्हें मेरी मां के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था। वह एक शहीद की विधवा हैं। मेरी मां ने इस देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है।" कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी ने अपने पति (पूर्व पीएम राजीव गांधी) को शहीद हुए देखा और वो "उनका छलनी शरीर" घर लाईं। उन्होंने कहा, "उनके बारे में ऐसी बातें कहने की क्या जरूरत थी? उन्हें इस गंदगी में घसीटने की क्या जरूरत थी?" एनडीटीवी के साथ बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव मूल्यों, विचारधाराओं और मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, न कि "दूसरों का अपमान करके" या ऐसी "तुच्छ बातों" पर।